इंदौर की भीषण गर्मी में दाऊदी बोहरा समुदाय ने 18 हज़ार लोगों को बांटी ठंडी छाछ

Updated on 16-05-2026 03:33 PM

इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में “बीट द हीट” अभियान चलाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान रोज़ कमाने वाले मजदूरों, राहगीरों और तेज़ धूप में बाहर रहने को मजबूर लोगों को 18,000 से ज़्यादा गिलास ठंडी छाछ बांटी गई।

यह अभियान 300 से ज़्यादा वॉलंटियर्स की मदद से शहर की 11 प्रमुख जगहों पर चलाया गया। यहां सड़क किनारे काम करने वाले लोगों, मजदूरों और अन्य ज़रूरतमंदों को गर्मी से तुरंत राहत देने का प्रयास किया गया। अभियान के तहत सिलिकॉन सिटी चौराहा, रीजनल पार्क चौराहा, पलासिया चौराहा, टावर चौराहा, माथुरावाला चौराहा, पलसीकर चौराहा, महू नाका चौराहा, चंदन नगर चौराहा, राजवाड़ा चौक, हाई कोर्ट चौराहा डीपी ज्वेलर्स और राऊ बस स्टैंड जैसी जगहों को शामिल किया गया।

इस कार्यक्रम के संयोजक खुज़ैमा पेटीवाला ने कहा “जब शहर में हीटवेव बढ़ जाती है और लोगों के पास बाहर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता, तब कम से कम हम उन्हें थोड़ी राहत तो दे ही सकते हैं, छाछ सिर्फ ठंडक नहीं देती, बल्कि शरीर को पोषण भी देती है। हजारों थके और गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी देखना हमारी मेहनत को सफल बना देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इंदौर की सभी दाऊदी बोहरा कमेटियों और वॉलंटियर समूहों का दिल से आभारी हूं, जिनकी एकजुटता और समर्पण की वजह से यह अभियान सफल हो सका।”

“बीट द हीट” अभियान प्रोजेक्ट राइज़ पहल के तहत चलाया गया, जो दाऊदी बोहरा समुदाय की देशभर में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अभियान के तहत भारत के अलग-अलग शहरों और गांवों में अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों को ठंडे पेय पदार्थ बांटे जा चुके हैं। इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में समुदाय के लोगों ने पूरे गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद जारी रखने का संकल्प लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
Advt.