द पार्क इंदौर में हुआ “फ्लेवर्स फ्रॉम द सदर्न शोरस” फूड फेस्टिवल का आयोजन

Updated on 16-05-2026 11:38 AM

इंदौर दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है। अब लोग सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वाद, मसालों और वहां की फूड संस्कृति को समझने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी ट्रेंड के बीच द पार्क में 15 मई से “फ्लेवर्स फ्रॉम द सदर्न शोरस” फूड फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। यह फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा और हर शाम 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, “इस फूड फेस्टिवल का मेन्यू तैयार करते समय हमने कोशिश की है कि दक्षिण भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद और वहां की असली कुकिंग स्टाइल को बरकरार रखा जाए। पहले दिन के मेन्यू में पाचा मेलागाई पालकट्टी पेराटल, अनाबे घी रोस्ट, मसाला वड़ा, पोडी इडली, गुंटूर कोडी, मीन पोरिचाथु, मटन घी रोस्ट, चिकन 65, कुट्टी नट्टू थक्काली रसम,  बेन्ने और मसाला डोसा, उत्तपम, रवा डोसा, पेसरट्टू, अप्पम-स्ट्यू, अप्पे, पुट्टू-कडला करी, और दूसरे दिन पनीर 65, उरलई वरुवल, गोली बज्जी, मिर्ची वड़ा, मुट्टे बज्जी, आंध्रा ग्रीन चिली चिकन, मटन पेपर फ्राय, आंध्रा फिश फ्राय, मिलागु परुप्पु रसम, कोझी चारू, लेमन कोकोनट राइस, कूर्ग पनीर, पोटैटो पोडिमास, बीन्स थोरन, पोंडू कोलंबो, बगारा बैंगन, पलापालम गस्सी, पाइनएप्पल करी, कूर्ग चिकन बिरयानी, मैंगलोर मटन स्ट्यू, इडिचा कोझी मसाला, कोडी गस्सी और मीन मोइली जैसी डिशेज शामिल की गई हैं।

द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में लोगों के खाने की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब लोग सिर्फ रेगुलर मेन्यू तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक फूड कल्चर और वहां के असली स्वाद को भी करीब से अनुभव करना चाहते हैं। इस फूड फेस्टिवल के ज़रिए हमारी कोशिश उसी विविधता को एक मंच पर लाने की है। हमने मेन्यू में सिर्फ लोकप्रिय डिशेज ही नहीं, बल्कि कई पारंपरिक और क्षेत्रीय व्यंजनों को भी शामिल किया है, ताकि लोगों को एक अलग और ऑथेंटिक फूड एक्सपीरियंस मिल सके।”

आयोजन को दक्षिण भारत की पारंपरिक संस्कृति और खानपान थीम के साथ तैयार किया गया है। फेस्टिवल में लाइव काउंटर्स लगाए जाएंगे, जहां मेहमानों के सामने ताजा डोसा और दूसरी डिशेज तैयार की जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
Advt.